कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शैलेश सिंह के नेतृत्व पद यात्रा निकाली गई*
1 min read
*🚨मशरक में कांग्रेस कमिटी द्वारा भारत जोड़ो पद यात्रा निकाली गई*
*👉कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शैलेश सिंह के नेतृत्व पद यात्रा निकाली गई*
*🛑पद यात्रा में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे*
*🔥यह पद यात्रा बारह राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश से गुजरेगी*
*✍️मशरक (सारन)मशरक में भारत जोड़ो यात्रा के तहत मशरक प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी द्वारा पदयात्रा किया गया जिसका नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने किया इस यात्रा में मुख्य रूप से केदारनाथ सिंह ,डॉ रविंदर सिंह, लालबाबू सिंह ,मेकैनिक प्रसाद, राजनरायन शुक्ला ,अखिलेश्वर पांडेय , सेराज अहमद शामिल रहे पद यात्रा प्रखण्ड कांग्रेस कार्यलय से शुरू होकर 5 km की पदयात्रा पूरी कर मशरक महावीर मन्दिर के पास एक नुक्कड़ सभा मे तब्लील हुआ ।
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य औऱ इसकी जरूरत पर प्रकाश डाला आज देश को एक सुनियोजित साजिश के तहत सम्प्रदायवाद जातिवाद और छेत्रवाद के नाम पर नफरत फैलाने और तोड़ने का जो काम वर्तमान सत्ता के द्वारा किया जा रहा है उसी के प्रतिरोध स्वरूप आज भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत पड़ी यह यात्रा राहुल गांधी जी के नेतृत्व में 7 सितंबर से शुरू होकर 150 दिन में 3500 km 12 राज्य और 2 केंद्र शासित राज्यो से गुजरेगी*