भाजपा केन्द्रीय टीम में बिहार के नेताओं को मिला महत्वपूर्ण दायित्व , पढ़े किसे क्या पद दिया गया
1 min read
भाजपा केंद्रीय टीम का किया गया एलान: सांसद राधामोहन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संजय मयूख समेत चार बिहारी नेता प्रवक्ता बने:
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया गया, उसके 1 दिन बाद भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भी अपनी नई टीम का ऐलान किया गया। बता दें कि केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्वी चंपारण के सांसद राधामोहन सिंह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
महामंत्री के विभिन्न पदों पर बिहार से एक व्यक्ति का भी नाम नहीं:
भाजपा द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री के साथ-साथ राष्ट्रीय मंत्री के पदों का ऐलान किया है परंतु देखा जा रहा है कि इसमें बिहार के किसी भी व्यक्ति का नाम मौजूद नहीं है।
गिरिराज सिंह द्वारा ट्वीट के माध्यम से दी गई बधाई:
पार्टी के केंद्रीय टीम की घोषणा के बाद ही केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह के द्वारा लिस्ट के साथ-साथ सभी को शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से उन्हें बधाई भी दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी द्वारा अपने अनुभव और ऊर्जा से मजबूती देखी जाएगी और इसके साथ-साथ देश की सेवा में पूर्ण रूप से समर्पण भी दिखाई देगी।
रिपोर्टर- प्रिया बर्णवाल